एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को साफ,स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके दृष्टिगत चलाया जा रहा है सफाई अभियान

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा वृहद सफाई अभियान

संपादक- लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत

हरिद्वार!तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है तथा विगत 05 माह से जनपद में चलाया जा रहा सफाई अभियान, इस अभियान को ओर गति देने के लिए एवं चार धाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किए गए है, जिनके द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

दूसरे चरण में शुरू किए गए के सफाई अभियान में तैनात किए गए सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनाश्चित करते हुए सफाई का कार्य किया जा रहा है, जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ जनपद बनाए जा सके।
आज चलाए गए सफाई अभियान में कुल 13293.3 किलोग्राम कूड़ा एकत्रित किया गया,जिसमें सूखा कूड़ा 36455 किलो ग्राम, जिसमें गीला कूड़ा 12928.75 किलो ग्राम कूड़ा एकत्रित किया गया। जिसमें नगर निगम हरिद्वार द्वारा 1070 किलो ग्राम, कृषि विभाग रुड़की द्वारा 22 किलो ग्राम, होम्योपैथी विभाग द्वारा 15.3 किलो ग्राम,सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 9 किलो,नगर पालिका परिषद मंगलौर द्वारा 110 किलो ग्राम,सिडकुल द्वारा 13110 किलो ग्राम,ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय द्वारा 8 किलो ग्राम,जल निगम द्वारा 50 किलो ग्राम कूड़ा एकत्रित किया गया इसके साथ ही वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान चलाया गया तथा युवा कल्याण विभाग के माध्यम से महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दल द्वारा सफाई अभियान चलाया गया,महिला समूह द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा बीएचइल द्वारा सीएफएफपी गेट की ओर जाने वाली सड़क पर सफाई अभियान चलाया गया,जल निगम द्वारा भी हरिद्वार कार्यालय पर सफाई अभियान चलाया गया इसके साथ ही खंड विकास अधिकारियों द्वारा भी अपने अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!