एक्सक्लूसिव खबरेंरुड़की

नगर के भाजपा नेताओं को विभिन्न दायित्व मिलने पर भाजपा नेता पंकज सिंघल द्वारा किया गया सम्मान

 संपादक लक्ष्मी रावत एवं अनिल रावत

रुड़की।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को राज्यमंत्री व सदस्य आदि के पदों पर मनोनीत किए जाने के उपलक्ष में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता पंकज सिंघल द्वारा अपने आवास सीता राम वाटिका में आहूत किया गया।स्वागत कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आदेश सैनी,राज्य मंत्री अजीत चौधरी,परिवहन प्राधिकरण उत्तराखंड के सदस्य संजय अरोड़ा व सदस्य परिवहन प्राधिकरण हरदीप सिंह सन्नी,गन्ना परिषद के सलाहकार आशुतोष सिंह,पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक,भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विवेक गुप्ता,संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेंद्र आहूजा,मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल,जिला महामंत्री सागर गोयल,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक,सांसद प्रतिनिधि संजय प्रजापति, युवा भाजपा नेता ई०चैरब जैन,पार्षद आकाश जैन,भाजपा नेता डॉ०कुलदीप सूर्यवंशी,वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधर व विभिन्न प्रकोष्ठों के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर, मालाएं व बुके देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता पंकज सिंघल द्वारा किया गया।इस अवसर पर हरिमोहन कपूर,ऋषभ सिंघल,भाजपा नेता अभिषेक चंद्रा,जगदेव सिंह सेक्खो,एडवोकेट विपिन पहलवान, विपुल अग्रवाल,अजय जैन, अजय अग्रवाल, मोहन सिंह रावत,मोहित पंवार, संजय वर्मा,प्रदीप पाल,यजुर प्रजापति,अजय कंसल,भुवनेश सिंघल,इब्राहिम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!