एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को व्यवस्थित करें नगर निगम प्रशासन: संजय चोपड़ा

लघु व्यापारियों को हटाए जाने के विरोध में उप नगर आयुक्त का घेराव कर अपनी न्याय संगत मांगों को दोहराया

संपादक लक्ष्मी रावत

हरिद्वार! पूर्व में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण अभियान के दौरान बस स्टैंड रेलवे स्टेशन के बाहर बरसों से रेड़ी पटरी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे नगर निगम प्रशासन द्वारा लाइसेंस प्राप्त रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को उनके स्थान से हटाए जाने के विरोध में लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में भारी तादात में लघु व्यापारियों ने नगर निगम आयुक्त की अनुपस्थिति में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी का घेराव कर उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली 2016 के नियम अनुसार योजनाबद्ध तरीके से बस स्टैंड रेलवे स्टेशन के बाहर समस्त रेलवे रोड के सभी रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को नगर निगम प्रशासन द्वारा परिचय पत्र जारी कर स्वरोजगार करने की अनुमति की मांग की।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 के नियम अनुसार सभी सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टैंड रेलवे स्टेशन के बाहर रेलवे रोड, हर की पौड़ी, काली मंदिर मार्ग इत्यादि क्षेत्रों के लघु व्यापारियों को नगर निगम प्रशासन द्वारा उचित प्रबंधन के साथ स्वरोजगार करने की अनुमति दिया जाना न्याय संगत होगा संजय चोपड़ा ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी यदि शीघ्र ही बस स्टैंड रेलवे स्टेशन के बाहर रेलवे रोड के सभी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स को स्वरोजगार करने की अनुमति नहीं दी जाती है तो नगर निगम का अनिश्चितकालीन घेराओ कर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किए जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

उप नगर आयुक्त का घेराव कर अपनी मांगों को दोहराते लघु व्यापारियों में लालचंद गुप्ता, विजय गुप्ता, भोला यादव, नरसिंह, कपिल, धर्मपाल, सचिन, विकास, कपिल कुमार ,विक्की, मोहनलाल, जयसिंह, नरेश, पवन, सचिन, हरि सिंह, मुरारी लाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!