पूर्व मेयर गौरव गोयल की बढ़ती राजनीतिक व सामाजिक सक्रियता जनता में बनी चर्चा का विषय
क्या विधानसभा चुनाव की है तैयारी

संपादक-लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत
रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल आजकल फिर से सामाजिक सक्रियता में पूरे जोर-शोर से लगे दिखाई दे रहे हैं।उनकी ये सक्रियता लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।गौरव गोयल जिस कार्यक्रम में भी जाते हैं लोग उनसे फिर से राजनीति में आने की सलाह देते हैं,जिस पर उनका जवाब होता है कि जनता की भावनाओं पर विचार कर जल्दी ही कोई निर्णय करूँगा।उनके अचानक सक्रियता होने से राजीतिक पंडित कयास लगा रहे हैं कि वे किसी न किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।आगामी वर्ष 2027 के चुनाव से पूर्व वे कांग्रेस या किसी अन्य दल से समझौता कर चुनाव मैदान उतर सकते हैं।रूडकी के वर्तमान राजनीतिक समीकरण के हिसाब से भी गौरव गोयल का चुनाव लड़ना फायदेमंद साबित हो सकता है,वैसे गौरव गोयल ने अभी अपने पत्ते खुल कर नहीं खोले है।लोगों का ये भी मानना है कि गौरव गोयल कोई बड़ा राजनीतिक धमाका कर सभी दलों को चौंका सकते हैं।बहरहाल ये तो आने वाला समय ही बताएगा।साफ-सुथरी और ईमानदार छवि वाले गौरव गोयल यदि चुनाव में एंट्री करते हैं,तो ये उनके लिए शुभ संकेत हो सकता है,ऐसा भी लोगों का मानना है।अब देखना यह होगा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल कितनी जल्दी कांग्रेस या किसी अन्य दल का दामन कब थामेंगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा।



