राजनीति को सेवा,समाज सेवा को धर्म तथा धर्म को सर्वोपरि मानकर अपने लक्ष्य को आगे बढ़ा रहे हैं पूर्व मेयर

संपादक- लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत
रुड़की! किसी ने ठीक ही कहा कि “मेहनत इतनी खामोशी करो कि सफलता शोर मचा दे” काम करने का तरीका ऐसा कि चुपचाप अपने कार्यों में लगे रहना,सेवा ऐसी कि एक हाथ से दिया तो दूसरे हाथ को खबर ही नहीं होती,यानी युवा, बुजुर्ग, अमीर-गरीब हर दिल अजीज ऐसे हैं नगर के पूर्व मेयर गौरव गोयल,जो गरीब और बेसहारा लोगों को अपने गले से लगाते हैं।उनका दुख-दर्द बांटते हैं तथा ऐसे लोगों की हर संभव मदद करने में सदा आगे रहते हैं।


पूर्व में भाजपा में विभिन्न पदों पर रह चुके हाल ही के दिनों में वे कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं,किंतु उनके काम करने का वही पुराना अंदाज,दिन-रात की भाग-दौड़,कार्यक्रमों में लगातार सक्रियता उन्हें राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर और मजबूत बना रही है,हालांकि वह निर्दलीय ही मेयर का चुनाव लड़े थे और भारी मतों से निर्दलीय ही उन्होंने रुड़की नगर निगम का चुनाव भी जीता था।उससे पहले वह भाजपा में सक्रिय भूमिका में बने रहने के साथ-साथ हर धर्म व जाति के लोगों में लगातार घूल मिल रहे हैं।रमजान में ईद के मौके पर या फिर होली या दिवाली इन सभी अवसरों पर पूर्व मेयर गौरव गोयल अपने क्षेत्र के प्रत्येक लोगों को शुभकामनाएं देते हैं और उसी प्रकार वह दलित और हिंदू भाइयों के हर कार्यकर्मों में भी लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं,हालांकि कांग्रेस में शामिल हुए उन्हें जुम्मा जुम्मा आठ दिन हुए हैं,किंतु उनके राजनीतिक,धार्मिक व सामाजिक सक्रियता में कोई कमी नहीं आई है।उनकी विशेषता यह है कि वह किसी भी क्रिया की प्रतिक्रिया अपने सधे हुए शब्दों में करते हैं।शांत स्वभाव,सरल व खुशमिजाज के व्यक्तित्व गौरव गोयल ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया तथा वह लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे।यही वजह रही कि वर्ष 2019 के चुनाव में वह रुड़की नगर निगम से निर्दलीय मेयर का चुनाव जीते।नगर की जनता की पूरी ईमानदारी और मेहनत से सेवा की।एक निर्दलीय मेयर के रूप में उन्हें राजनीतिक विरोधाभास का सामना भी करना पड़ा,किंतु विचलित हुए बिना वह ईमानदारी के साथ अपने कार्यों में व्यस्त रहे।बहरहाल वे अपनी मेहनत और कार्यशैली तथा मधुर वाणी को लेकर प्रत्येक नगर वासी के दिलों पर राज कर रहे हैं और यही कारण है कि वह अपनी सफलता को लेकर पूरे आश्वस्त भी नजर आते हैं।



