एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे जोमेटो फूड डिलीवरी कंपनी के कार्मिकों को सिटी मजिस्ट्रेट ने जूस पिलाकर किया अनशन समाप्त

संपादक लक्ष्मी रावत/अनिल रावत

हरिद्वार! जोमेटो फूड डिलीवर कम्पनी के डिलीवरी बॉय द्वारा जोमेटो कम्पनी द्वारा निर्धारित समय पर डिलीवरी न देने पर डिलीवरी बॉय के प्वाइंट तथा वेतन की कटौती न किये जाने तथा वेतन बढ़ाये जाने सम्बन्धी आदि मांगों को लेकर जोमेटो फूड डिलीवरी बॉय / कार्मिकों द्वारा रानीपुर मोड़, हरिद्वार पर 3 दिन से अनशन किया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में 26.02.2026 को नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्री कुश्म चौहान द्वारा जोमेटो कम्पनी के पदाधिकारियों एवं अनशनकारियों को कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, हरिद्वार में बुलाकर उनसे वार्ता की गयी तथा नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा जोमेटो कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा सौंपे गये!

मांगपत्र पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु जोमेटो कम्पनी के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की गई तथा अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!