लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने संगठन के सदस्यों को परिचय पत्र विस्तृत कर मेला प्रशासन के सहयोग के संकल्प को दोहराया
शिव भक्त कावड़ियों से अपील कि मेले के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक पन्नी का उपयोग न करें: संजय चोपड़ा

संपादक लक्ष्मी रावत एवं अनिल रावत
हरिद्वार।कावड़ मेले के मध्य चरण में जिला वह पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने तृतीय चरण के अभियान लघु व्यापार एसो के संगठन की ओर से परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम के अनुसार संजय चोपड़ा ने लघु व्यापार एसो से जुड़े सभी फुटपाथ के रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ सामान्य सदस्यों को एसो के परिचय पत्र विस्तृत किये परिचय पत्र वितरण का उद्देश्य स्थानीय लघु व्यापारियों की एक अलग पहचान यातायात में पुलिस प्रशासन का सहयोग के साथ नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में सिंगल यूज प्लास्टिक चटाई पन्नी को प्रतिबंधित किए जाने के महा अभियान का सहयोग किया जाने के उद्देश्यों की पूर्ति किया जाना कावड़ मेला 2026 की सफाई व्यवस्था में सहयोग किया जाने के भी संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कावड़ मेल को निर्विघ्न संपन्न करना के लिए हरिद्वार के सभी सामाजिक संगठनों की नैतिक जिम्मेदारी है उन्होंने शिव भक्त कावड़ियों से अपील की मां गंगा के घाटों को स्वच्छ वह साफ सुथरे रखने में प्रशासन का सहयोग करें और सिंगल यूज प्लास्टिक की चटाई पन्नी का उपयोग ना करें और प्रशासन द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं का लाभ लेते हुए अपनी यात्रा को सुलभ और सुरक्षित करते हुए सभी नियमों का पालन करें संजय चोपड़ा ने स्थानीय लघु व्यापारियों से भी अपील कि अपनी दुकानों के बाहर किसी प्रकार का कूड़ा कर्कट व गंदगी को बढ़ावा ना दे अपना स्वतंत्र रूप से कारोबार करें और किसी भी परिस्थिति में यदि कोई अनजान व संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है इसकी सूचना पुलिस प्रशासन तुरंत देकर एक अच्छे नागरिकता की भूमिका निभाएं ।
संगठन के परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मोहनलाल, वीरेंद्र कुमार ,ओम प्रकाश, श्याम कुमार, मुकेश कुमार, चंदन रावत ,मनीष शर्मा, मनोज ,प्रदीप, मंजू पाल, सुनीता चौहान, श्रीमती आशा देवी, कामिनी मिश्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।



