एक्सक्लूसिव खबरेंरुड़की

रुड़की द्वारा हुआ विशेष पूजन और हवन का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर सिद्धबली बाला जी मंदिर में भाजपा जिला ईकाई

संपादक- लक्ष्मी रावत/अनिल रावत 
रुड़की।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाई,रुड़की द्वारा सिद्धबली बाला जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह,पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन,कुंवरानी देवयानी सिंह,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से भगवान बालाजी महाराज के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के उनके अथक अभियान की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हवन में राष्ट्र की उन्नति,समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई,इसके उपरांत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया,जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक कीर्तिमान भारतीय लोकतंत्र की मजबूती,देशवासियों के अटूट विश्वास और जनसेवा के प्रति उनकी समर्पित भावना का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व,कठोर परिश्रम और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।गरीब कल्याण, सुशासन, महिला सशक्तिकरण,युवाओं के विकास तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उनके कार्य अभूतपूर्व हैं।देश की जनता का निरंतर विश्वास उनके नेतृत्व की सबसे बड़ी उपलब्धि है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक मजबूत,आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।कार्यक्रम आयोजक कुंवरानी देवयानी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने,आधारभूत संरचना के विकास,गरीबों के उत्थान और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रधानमंत्री मोदी का योगदान ऐतिहासिक है।उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है और देश आत्मविश्वास के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है।कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा,संजीव तोमर,सतीश सैनी, सुशील रावत,अंकित गौतम मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी,सुमित अग्रवाल,बीएल अग्रवाल,कविश मित्तल सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ,दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को शीघ्र ही प्राप्त करेगा तथा विश्व में अपनी गौरवशाली पहचान को और अधिक सशक्त बनाएगा।अंत में सभी ने राष्ट्रहित एवं जनसेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!