लघु व्यापारियों ने शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का स्वागत कर ज्ञापन दिया

संपादक- लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत
हरिद्वार! उत्तराखंड सरकार में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रथम कुंभ मेला 2027 के विशेष आयोजन की समीक्षा वह विकास निर्माण के निरीक्षण के कार्यक्रम के दौरान मेला कंट्रोल रूम में कुंभ मेला संबंधित बैठक के दौरान पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने अपने साथियों सहित शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा को अंग वस्त्र देकर फूल माला के साथ स्वागत कर अपनी अपनी दो सूत्रीय मांगों के संबंध ज्ञापन भी प्रेषित किया ज्ञापन में मांग के आगामी कुंभ मेला 2027 के विशेष आयोजन के दौरान कुशा घाट मार्ग पुराना 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर नए पुल के निर्माण की मांग के साथ आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत सभी पार्किंगो के नजदीक उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार अलग से वेंडिंग जोन बनाए जाने की मांग को भी प्रमुखता से दोहराया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कुंभ मेला 2027 के विकास कार्यों में मोती बाजार पुराना सब्जी मंडी चौक रामघाट बाजार अपर रोड कुशा घाट मार्ग के आने जाने के तीर्थ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुराने 15 नंबर बिजली घर के रिक्त स्थान पर नए पुल का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है उन्होंने यह भी कहा कुंभ मेले के आयोजन में सभी अखाड़ों वह पार्किंग के नजदीक रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को योजनाबद्ध तरीके से वेंडिंग जोन के रूप में समाहित किया जाना न्याय संगत होगा उन्होंने यह भी कहा मनसा देवी पैदल सीढ़ी मार्ग के सभी कारोबारी लघु व्यापारियों को प्राचीन मनसा देवी पैदल सीढ़ी मार्ग खोले जाने के साथ स्थानीय लघु व्यापारियों को भी फूल प्रसाद बिंदी चूड़ी माला का स्वरोजगार करने की अनुमति दिए जाने की उचित कार्रवाई नितांत में किया जाना अति आवश्यक जनहित में किया जाना न्याय पूर्ण होगा।
इस मौके पर शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने संबंधित अधिकारियों को पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा दिए गए प्रस्ताव को आगामी योजना में सम्मिलित किए जाने के निर्देश कुंभ मेला की बैठक के दौरान दिए।
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का स्वागत करते सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में राजकुमार, नीतीश अग्रवाल, फूल सिंह, सुनील कुकरेती, अनिल कुमार ,दीपक कुमार, कपिल, नितिन ,ओमप्रकाश, राम सिंह, वीरेंद्र आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


