एक्सक्लूसिव खबरेंरुड़की

वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता ने फीता काट किया ऑल इंडिया डिपार्मेंट सर्विस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

दर्जन भर टीमों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

संपादक- लक्ष्मी रावत /अनिल रावत

रुड़की।ऑल इंडिया डिपार्मेंट सर्विस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मोंटफोर्ट ग्राउंड में हुआ,जिसका उद्घाटन वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता ने फीता काटकर किया।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता ने टूर्नामेंट में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज युवाओं में क्रिकेट के प्रति रुचि बढ़ रही है और युवा इस खेल के प्रति आकर्षित होकर क्षेत्रीय ही नहीं,बल्कि प्रदेशीय और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है।मैनेजर हरेंद्र आर्य ने बताया कि यह टूर्नामेंट पैंतीस वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया है,जिसमें कुल बारह टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं,इसमें हरिद्वार पंचायत राज,यूपीसीएल रुड़की,आईआईटी रुड़की,आईएमए डॉक्टर इलेवन,आर्मी रुड़की सहित अन्य कई टीम में शामिल हैं।इस अवसर पर मोंटफोर्ट स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम सहित गणमान्य जन एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!