एक्सक्लूसिव खबरेंरुड़की

असहाय परिवारों की बेटियों को निशुल्क शिक्षा और वैदिक संस्कार देना प्रशंसनीय कार्य

मैत्री कन्या गुरुकुलम,मुंडाखेड़ा का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया

संपादक- लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत

रुड़की।मैत्री कन्या गुरुकुलम,मुंडाखेड़ा का वार्षिक उत्सव धूमधाम से बनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मधुर भजनों तथा राष्ट्रभक्ति गीतों से हुआ।मैत्री कन्या गुरुकुल विगत पचास वर्षों से असहाय व निर्धन परिवारों की बेटियों को निशुल्क शिक्षा तथा वैदिक संस्कार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है।मैत्री कन्या गुरुकुलम में शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं,बल्कि यहां आत्मबल आत्मरक्षा तथा आत्मविश्वास का निर्माण भी किया जाता है,जहां उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासित और संस्कारमय में भी बनाया जाता है।यहां की बालिकाओं द्वारा तलवार और लाठी संचालन जैसी कलाओं में दक्षता का प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,पूर्व मेयर गौरव गोयल व समाजसेवी जितेंद्र पंवार का सम्मान गुरुकुलम की संचालिका डॉक्टर सावित्री मैत्री द्वारा किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!