एक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआर

स्वर्गीय जसपाल राणा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

संपादक- लक्ष्मी रावत/अनिल रावत

नई दिल्ली। दिल्ली के हिमाचल भवन में उत्तराखंड के पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में संपन्न एक श्रद्धांजलि सभा में पूर्व शूटर स्वर्गीय जसपाल राणा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा जसपाल राणा न केवल उत्तराखंड की शान थे बल्कि पूरे भारत का नाम उन्होंने विश्व में रोशन किया था । इस श्रद्धांजलि सभा को उनके अलावा लोक दल के महामंत्री मनमोहन शाह अचिंहित आंदोलनकारी समिति के संरक्षक अनिल पंत, चौधरी चरण सिंह ब्रिगेड के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, धुमाकोट महोत्सव के संरक्षक सोमपाल नेगी,किशोर रावत, पत्रकार कमल सिंह, राजा सिंह, भगत सिंह,अनूप सिंह, गुलशन सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया और दिवंगत जसपाल राणा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बैठक में होटल कांड में गिरफ्तार केसर सिंह नेगी को भी तत्काल रिहा कि जाने की भी मांग की।
इस मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत शूटर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!