एक्सक्लूसिव खबरेंरुड़की

रक्तदान शिविर का आयोजन

संपादक लक्ष्मी रावत/अनिल रावत

रुड़की।रामपुर रोड स्थित सामाजिक संस्था क्यू मास्टर क्लब द्वारा समाजसेवी स्वर्गीय कुणाल बाबू की याद में लगाये गए दूसरे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया‌।शुभारंभ अवसर पर बोलते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को एक नई स्फूर्ति तथा ऊर्जा मिलती है,वहीं रक्तदान करने से किसी व्यक्ति की जान बचाने में भी मदद मिलती है।उन्होंने कहा कि यह कार्य सेवा के साथ-साथ पुण्य का भी कार्य है।

रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा सम्मानित किया गया।इस मौके पर शिवम वशिष्ठ,अंकुश सैनी,अनस गाजी,गौरव शर्मा,कपिल सैनी,शुभम कुणाल,विराट बचकन्ना,पियूष जाट,अनिल बंटी,बादल व गोलू सहित संस्था के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!