एक्सक्लूसिव खबरेंरुड़की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर महानगर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर छात्रों पर दर्ज मुकद्दमे वापस लेने तथा पुलिसकर्मियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग की

संपादक लक्ष्मी रावत एवं अनिल रावत

रुड़की।महानगर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रों पर दर्ज मुकद्दमे वापस लेने और लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।कैंडल मार्च नगर निगम से शुरू होकर गांधी वाटिका पर संपन्न हुआ।इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए।महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया,जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।उन्होंने मांग की कि छात्रों पर दर्ज सभी मुकद्दमे तत्काल वापस लिए जाएं तथा छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता,कांग्रेस उनका समर्थन करती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कैंडल मार्च में पूर्व मेयर गौरव गोयल,वरिष्ठ नेता विकास त्यागी,इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर,राव आफाक अली,पूर्व पार्षद उर्दू चौधरी व मोहम्मद सालिम,मोहम्मद रिजवान,मकसूद हसन,अनिल पुंडीर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।कैंडल मार्च से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं में नगर निगम के बाद धरना दिया तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!