विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर निदेशक पिटकुल पी.सी. ध्यानी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
प्रदेश में पिटकुल के समस्त कार्यालयों एवंउपकेन्दों में भी कार्मिकों द्वारा वृक्षारोपण किया

संपादक- लक्ष्मी रावत/अनिल रावत
देहरादून।”विश्व पर्यावरण दिवस” के शुभ अवसर पर दिनांक 05.06.2026 को पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पिटकुल के निदेशक (मा0सं0) श्री पी0सी0 ध्यानी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया तथा ‘‘प्रकृति से प्रेम करें, आओ पेड़ लगायें’’ थीम के अन्तर्गत निदेशक (मा0सं0) श्री पी0सी0 ध्यानी एवं मुख्य अभियन्ता स्तर-। श्री ईला चन्द, महाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (वित्त) श्री मनोज कुमार, मुख्य अभियन्ता श्री मन्तराम, उपमहापबन्धक (वित्त) श्रीमती शालू जैन, अधीक्षण अभियन्ता श्रीमती सायमा कमाल, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री विवेकानन्द एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर निदेशक (मा0सं0) द्वारा सभी कार्मिकों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी तथा देश के ऊर्जावान, दूरदृष्टा एवं जन-नायक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गये नारे ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ को स्मरण करवाते हुये सभी कार्मिकों से अनुरोध किया गया कि अपने घरों पर या आस-पास अवश्यमेव वृक्षारोपण किया जाना चाहिये। इसके साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश के युवा ऊर्जावान एवं जन-जन के हृदय सम्राट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी हमेशा पर्यावरण संरक्षण की बात करते हुये वृक्षारोपण करने पर जोर देते हैं।
उनके द्वारा अवगत कराया गया कि सभी कार्मिकों को पर्यावरण दिवस की महत्ता को समझना चाहिए एवं पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। इसके साथ ही उनके द्वारा आह्वाहन किया गया कि पर्यावरण दिवस के अतिरिक्त भी प्रत्येक कार्मिक को वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए जिससे चारों ओर हरियाली और स्वच्छ वातावरण होगा एवं पर्यावरण सृदृढ होगा तथा सभी जन स्वस्थ एवं निरोग होंगे। उनके द्वारा बाँझ-बुराँस जैसे वृक्ष लगाने पर जोर देते हुये कहा कि बाँझ का वृक्ष जल संरक्षण हेतु बहुत उपयोगी होता है तथा जहाँ-जहाँ यह वृक्ष हैं वहाँ जल स्तर काफी अच्छा रहता है।
इसके साथ ही उनके द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि वृक्ष लगाने के उपरान्त उसकी देखभाल भी आवश्यक है, जिस हेतु प्रत्येक वृक्षारोपण का रिकार्ड भी रखा जाना आवश्यक है, एवं समय-समय पर पौधों की वृद्धि भी जाँची-परखी जानी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर-। श्री ईला चन्द एवं महाप्रबन्धक (वित्त) श्री मनोज कुमार द्वारा भी सभी कार्मिकों को विश्व पर्यावारण दिवस की शुभकामनाएं प्रेशित की गयी एवं अपने विचार प्रकट किये गये। मुख्य अभियन्ता स्तर-। श्री ईला चन्द द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग के कारण जलवायु परिवर्तन हो रहा है, जिससे जलस्तर कम हो रहा है, जिसको केवल वृक्षारोपरण से ही रोका जा सकता है।
इसके साथ ही पिटकुल के सभी क्षेत्रीय/मण्डल/खण्ड कार्यालयों एवं उपकेन्द्रों में भी कार्मिकों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में अपने कार्यालयों /उपकेन्द्रो में वृक्षारोपण किये गये।
इस अवसर पर निदेशक (मा0सं0) पी0सी0 ध्यानी, मुख्य अभियन्ता स्तर-1 श्री ईला चन्द पन्त, मुख्य अभियन्ता स्तर-।। श्री मन्तराम, महाप्रबन्धक (वित्त) श्री मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्त, श्री ललित कुमार, श्री अविनाश चन्द अवस्थी, श्री नीरज पाठक, श्री राजकुमार, श्रीमती सायमा कमाल, श्री अशोक कुमार, उप महाप्रबन्धक (वित्त) श्रीमती शालू जैन, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री विवेकानन्द, उपमहाप्रबन्धक श्री उत्तम कुमार, अधिशासी अभियन्ता श्री जगवीर सिंह, श्री मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल, श्री रविन्द्र कुमार, श्री राजीव सिंह एवं मुख्यालय पर कार्यरत अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।



