एक्सक्लूसिव खबरेंरुड़की

महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद जी महाराज ने किया पंचांग का विमोचन

पंचांग तथा ज्योतिष के माध्यम से आचार्य सेमवाल जी महाराज कर रहे सनातन संस्कृति को मजबूत

संपादक लक्ष्मी रावत/अनिल रावत 

रुड़की।धर्मनगरी हरिद्वार में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में देवभूमि पंचांग का विमोचन किया गया।पंचांग के संपादक एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित रमेश सेमवाल जी महाराज ने स्वामी कैलाशानंद जी महाराज को पटका एवं माला भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने इसे सौभाग्यपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह पंचांग भारतीय संस्कृति और परंपरा को सहजने का माध्यम बनेगा।आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज द्वारा विगत तीस-पैंतीस वर्षों से पंचांग का प्रकाशन किया जा रहा है,इसके अलावा उनके द्वारा सैकड़ों ज्योतिष सम्मेलन भी आयोजित करवाए जा चुके हैं।पंचांग तथा ज्योतिष सम्मेलन के माध्यम से जहां वह सनातन संस्कृति को मजबूत कर रहे हैं,वहीं पूर्व में उनके द्वारा की गई अनेक भविष्यवाणी अभी सही साबित हुई है।इन्हीं भविष्यवाणियों को लेकर आज उनका नाम देश व प्रदेश में ही नहीं,बल्कि पूरे विश्व में गूंज रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!