एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

मां मनसा देवी मां चंडी देवी पैदल मार्ग के व्यापारियों को व्यापार संचालन की अनुमति के लिए ईको विकास समिति का गठन करें राज्य सरकार: संजय चोपड़ा

मां मनसा देवी प्राचीन सीढ़ी मार्ग खोले जाने की मांग को लेकर स्थानीय लघु व्यापारियों ने की बैठक आयोजित 

संपादक-लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत

हरिद्वार! पूर्व में 27 जुलाई 2025 को मां मनसा देवी पर दुर्घटना हो जाने के कारण मां मनसा देवी प्राचीन सीढ़ी पैदल मार्ग राजाजी नेशनल पार्क द्वारा बंद किया हुआ है मां मनसा देवी प्राचीन सीढ़ी मार्ग खोले जाने की मांग के साथ स्थानीय कारोबारी लघु व्यापारियों को व्यवस्थित व स्थापित कर स्वरोजगार करने की अनुमति की मांग को लेकर मां मनसा देवी, चंडी देवी पैदल मार्ग के स्थानीय व्यापारियों के साथ लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने बैठक की बैठक के माध्यम से ईमेल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वन मंत्री सुबोध उनियाल से संयुक्त रूप से मांग की उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के प्राचीन सिद्ध पीठ नीलकंठ पूर्णागिरि गिरजा देवी, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, कुंजापुरी इत्यादि मठ मंदिरों की तर्ज पर मां मनसा देवी चंडी देवी के स्थानीय व्यापारियों के कारोबार संचालक को लेकर ईको विकास समिति के गठन किए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा 27 जुलाई 2025 को मां मनसा देवी पर दुर्घटना हो जाने के कारण मां मनसा देवी प्राचीन पैदल मार्ग तीर्थ श्रद्धालुओं के आगमन के लिए बंद किया हुआ है आज10 महीने भी जाने के उपरांत अभी तक दुर्घटना की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है जो की घोर लापरवाही को दर्शाता है उन्होंने कहा कि आने वाले चार धाम यात्रा की दृष्टि मां मनसा देवी चंडी देवी तीर्थ श्रद्धालु दर्शन के लिए दिन प्रतिदिन भारी संख्या में आते है तीर्थ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय कारोबारी को भी कारोबार की अनुमति दिए जाना न्याय संगत होगा उन्होंने यह भी कहा उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के सभी प्राचीन मठ मंदिरों की तर्ज पर पूर्व की भांति मां मनसा देवी चंडी देवी की स्वच्छता बनी रहे और व्यापारी गतिविधियों भी संचालित होती रहे इसके लिए राजाजी नेशनल पार्क वन विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर एक विकास समिति का गठन किया जाना न्याय संगत होगा।

बैठक का आयोजन गंगा वाटिका में किया गया जिसका संचालन जिला अध्यक्ष राजकुमार द्वारा किया गया बैठक में अपने विचार व्यक्त करते कमल प्रताप चौहान, दयानंद ,शशिकांत गोस्वामी, नीरज कुमार, लालचंद, विजय गोपाल ,मोहनलाल, श्याम कुमार, वीरेंद्र, विनोद, मनीराम, चंदन रावत, जय सिंह बिष्ट, श्यामसुंदर राजपूत राजेश कुमार, फूल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!