एक्सक्लूसिव खबरेंदेहारादून

मुख्यमंत्री धामी ने यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाली प्रदेश की बेटियों को दी बधाई

संपादक लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाली उत्तराखण्ड की प्रतिभाशाली बेटियों को फोन पर वार्ता कर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने किच्छा की शांभवी तिवारी द्वारा 46वीं रैंक तथा टिहरी की मीनल नेगी द्वारा 66वीं रैंक प्राप्त करने को प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश की बेटियां अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड का मान बढ़ा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों प्रतिभाशाली बेटियां अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से देश सेवा के पथ पर आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी और समाज के लिए प्रेरणा बनेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!