सरस महोत्सव में ग्रामोत्थान द्वारा सामूहिक उद्यम संचालन के लिए महिलाओं को दिये उन्चालिस लाख तीस हजार के चेक
पशु स्वास्थ्य व जागरुकता प्रसार में पशु सखियों की भूमिका अहम : गणेश जोशी

महोत्सव में 19 पशु सखियों को वितरित किये गए स्मार्ट फोन
संपादक लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत
चम्पावत! जनपद के टनकपुर क्षेत्र में ग्राम्य विकास व जिला प्रशासन चंपावत के सहयोग से जनपद में साहसिक पर्यटन संवर्धन,परम्परिक खानपान, लोककला, हस्तशिल्प,सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के प्रदर्शन हेतु आयोजित 7 दिवसीय सरस कार्बेट महोत्सव के द्वितीय दिवस में सशक्त महिला , सशक्त समाज थीम पर संचालित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी द्वारा पशुपालन विभाग, ग्रामोत्थान परियोजना व (रीप) व ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत 19 पशु सखियों को स्मार्ट मोबाइल फोन प्रदान किया गया, साथ ही रीप के सहयोग से चयनित छ: स्वयं सहायता समूहों को सामुहिक उद्यम संचालन के तहत डेयरी, बकरी पालन व पोटस एवं नर्सरी निर्माण तथा तेल युनिट संचालन हेतु रू छत्तीस लाख एवं व्यक्तिगत उद्यम संचालन हेतु रु तीन लाख तीस हजार की धनराशि सहित कुल उन्तालिस लाख तीस हजार की रीप परियोजना सहयोग राशि के चैक वितरित किये गए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा ग्रामोत्थान व ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छोटे छोटे उद्यमों के संचालन से जहाँ महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण व जागरुकता में इजाफा होगा वही दूसरी ओर गरीब परिवारों के आय संवर्धन की दिशा में यह एक अच्छा व सार्थक प्रयास है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पशु सखियों की पशु स्वास्थ्य एवं जागरुकता प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका है, स्मार्ट फोन उपलब्ध होने से वे तकनीकी रुप से सशक्त होंगी और ग्रामीण इलाकों में पशु संबंधित डाटा कलेक्शन, औन लाईन पंजीकरण, रिपोर्टिंग कार्य में सुगमता होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी मनीष कुमार ने समूह सदस्यों को उद्यम संचालन हेतु दी गयी परियोजना सहयोग धनराशि के सदुपयोग एवं गतिविधि के प्रभावी संचालन व प्रबंधन तथा आय संवर्धन हेतु आवयश्क मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डा जीएस खाती ने महिला सशक्तिकरण व उनके आय संवर्धन हेतु संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए गतिविधियों से जुडकर इनका लाभ लेने हेतु सदस्यों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, ब्लॉक प्रमुख अचला बोरा, एपीडी विम्मी जोशी, डीडीओ दिनेश दिगारी , डीपीएम रीप ममराज, सहायक प्रबंधक संस्था प्रकाश चंद्र पाठक, अतुल, हिमांशु, सुमित कुमार, सुनील कुमार, सचिन, नीरज पंत , रीप ब्लॉक से हरीश, देवयानी , डीटीई कैलाश चंद्र तथा बडी संख्या में समूह सदस्य व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्मार्ट फोन व चैक वितरण कार्यक्रम का संचालन एपीडी विम्मी जोशी ने किया।



