विशाल जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित

संपादक- लक्ष्मी रावत/अनिल रावत
देहरादून।सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण द्वारा स्थापित राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के अंतर्गत आज जनपद देहरादून के चार प्रमुख विद्यालयों राजकीय इंटर कॉलेज छरबा, राजकीय इंटर कॉलेज डोबरी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सोरना तथा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज होरावाला में विशाल जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अभियान का नेतृत्व कर रहे जनपद देहरादून के निदेशक एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार सैनी ने कहा कि “किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी युवा पीढ़ी के चरित्र, संस्कार और राष्ट्रभक्ति में निहित होती है” और विद्यार्थियों को“राष्ट्र प्रथम – सदैव प्रथम” का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता लाखों क्रांतिकारियों के त्याग का परिणाम है और आज की युवा पीढ़ी का कर्तव्य है कि वह उन आदर्शों को अपनाकर भारत को पुनः “विश्वगुरु” के रूप में स्थापित करे। कार्यक्रम में उपस्थित सहसपुर विधायक श्री सहदेव पुंडीर जी के प्रतिनिधि तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर* ने कहा कि *समाज में बढ़ती नकारात्मकता और नैतिक पतन को केवल अनुशासित और राष्ट्रनिष्ठ युवा ही दूर कर सकते हैं और विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा और संस्कार अपनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के टीम सदस्य जगदीश गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रमों में छरबा के प्रधानाचार्य श्री लोकेंद्र सिंह, डोबरी के प्रधानाचार्य श्री दिनेश कुमार नौटियाल, सोरना के प्रधानाचार्य श्री सत्यपाल तोमर तथा होरावाला के प्रधानाचार्य श्री जसपाल नेगी के साथ *होरावाला से कार्यक्रम संचालक श्री रविन्द्र सिंह नेगी, श्री ललित चतुर्वेदी, डोबरी से श्री सुधीर कांति ब्लॉक अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ, श्रीमती नीतू चौहान, सोरना से वरिष्ठ आचार्य श्री प्रदीप भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने प्रेरणादायक प्रसंगों और ऐतिहासिक उदाहरणों के माध्यम से छात्रों में देशप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। चारों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने इस अभियान को *वर्तमान समय की महती आवश्यकता बताया और विद्यालय परिवारों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।



