एक्सक्लूसिव खबरेंरुड़की

राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने बांटी सामग्री,बच्चों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित

संपादक- लक्ष्मी रावत/अनिल रावत

रुड़की।राजकीय प्राथमिक विद्यालय कान्हापुर में पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा सभी बच्चों को पाठन सामग्री का वितरण किया गया,जिसमें उन्हें कापी,पेंसिल एवं बॉक्स आदि पाठ्य सामग्री प्रोत्साहन हेतु भेंट की गई।विद्यालय के सभी बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि केवल शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है,जिससे बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।सभी बच्चों को चाहिए कि वह मन लगाकर शिक्षा हासिल करें तथा समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।प्रधानाध्यापक मोहम्मद जुबेर आलम ने पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा विद्यालय में सामग्री वितरित किए जाने पर उनका आभार प्रकट किया तथा कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराने से उनको प्रोत्साहन भी मिलता है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान ईसम सिंह,मोहम्मद सुलेमान,नूर हसन,मोहम्मद इरशाद,श्रीमती कल्पना,राखी,फतेह सिंह,सुनीता,संजो व बाबू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!