राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव छात्र अभिभावक एवं शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया

वरिष्ठ संवाददाता नाथीराम कश्यप
लक्सर! रामपुर रायघाटी गांव के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव, छात्र अभिभावक एवं शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी के दौरान प्रधानाध्यापक ने राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सरकार द्वारा निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी है।
मंगलवार को सुल्तानपुर क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव छात्र अभिभावक एवं शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयंत कुमार ने कहा कि प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यालय में आने वाले नए छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर एवं फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया है। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में सभी शिक्षक डिग्री लिए होते हैं। सभी सरकारी शिक्षकों को ट्रेनिंग देकर भेजा जाता है जिससे छात्र-छात्राओं को नियम अनुसार पढ़ाया जा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा, पाठ्य पुस्तक, यूनिफॉर्म, मिड डे मील, जूते सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न शैक्षिक योग्यता एवं खेलकूद गतिविधियों का भी समय-समय पर आयोजन किया जाता है। इस दौरान अध्यापकों ने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सरकारी विद्यालय में कराए ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके और बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके। इस मौके पर नगीना सिंह, राजेश कुमार प्रमोद कुमार अंकित कुमार रेखा देवी, बबीता, अनीता पंकज आदि दर्जनों अभिभावक मौजूद रहे।



