एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

सहकारिताओं, FPOs एवं निजी फर्मों के बीच व्यवसायिक समन्वय और तकनीकी सहयोग पर चर्चा

10 से अधिक लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) हस्ताक्षर, स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

स्टॉल प्रदर्शनी के माध्यम से हस्तशिल्प, कृषि एवं स्थानीय उत्पादों को मिला प्रोत्साहन

संपादक- लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत

हरिद्वार! ग्रामोत्थान-रीप परियोजना (UGVS-REAP) हरिद्वार द्वारा होटल गार्डेनिया में जनपद स्तरीय Multi Stakeholders कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वायत्त सहकारिताओं के प्रतिनिधियों, किसानों/उद्यमियों तथा कृषक उत्पादक संगठनों ने सहभागिता की। कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को व्यवसायिक मंच प्रदान करना एवं बाजार से जोड़ना रहा, जिसके अंतर्गत 10 से अधिक लेटर ऑफ इंटेंट  (LOI) पर हस्ताक्षर किए गए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक नलिनीत घिण्डियाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग विभाग एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न फर्मों के प्रतिनिधियों ने अपने उत्पादों, विपणन रणनीतियों एवं तकनीकी सहयोग पर विस्तृत जानकारी साझा की।


कार्यशाला में मेदान्स, मोक्षा, दीर्घायू, हिमशक्ति, टीसेन ऑर्गेनिक्स, ओजस एनिमल फीड, एफ-3 बायोटेक्नोलॉजी, जीवन अर्थ, जीवामित्रा, गो-हेम्प, देवभूमि हैंडीक्राफ्ट एवं पतंजलि सहित अनेक संस्थाओं ने भाग लिया। साथ ही, स्टॉल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी अधिकारियों व प्रतिभागियों ने सराहना की।
परियोजना निदेशक नलिनीत घिण्डियाल ने कार्यक्रम की सफलता पर पूरी टीम एवं प्रतिभागियों की सराहना करते हुए महिलाओं एवं सहकारिताओं के आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना द्वारा अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित विभिन्न प्रतिनिधियों, किसानों एवं उद्यमियों एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!