एक्सक्लूसिव खबरेंरुड़की

विश्व पर्यावरण दिवस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने किया पौधारोपण,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संपादक लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत

रुड़की।खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (रामनगर) परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट’ द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर पौधारोपण किया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव ने अतिथियों का आभार जताते हुए संकल्प लिया कि संस्था न केवल पौधे लगाएगी,बल्कि उनके पूरी तरह बड़ा होने तक उनकी नियमित देखभाल भी करेगी।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने नागरिकों से नगर को स्वच्छ रखने और पॉलिथीन का पूर्णतः बहिष्कार करने की अपील की।कार्यक्रम में तहसीलदार अवस्थी,पर्यावरण प्रभारी आर्य संदीप यादव,एडवोकेट अरुण कोहली,मंत्री प्रदीप गोयल,संजय अरोड़ा,मुकेश धीमन,दिनेश शर्मा, एई अभय प्रताप सिंह,पार्षद राकेश गर्ग,सचिन शर्मा,नवीन त्यागी,विकास गुप्ता, अनिरुद्ध गोयल,एडवोकेट श्रवण सैनी,संजीव सैनी,अतुल सैनी,वंश सैनी, मोहित, अर्जुन,शिवम गोयल,शेर सिंह,नवीन शर्मा,कुलदीप सैनी,महेश गोस्वामी,शुभम चौधरी और जितेंद्र चौधरी आदि गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!