डॉ. संजना नायर को लंदन की संस्था द्वारा किया सम्मानित

संपादक लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत
नई दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इश्कामा ग्लोबल चेंज कम्युनिटी (IGC)लन्दन द्वारा उत्कृष्ट सामुदायिक सेवा के लिए महिला नेतृत्वकर्ता डॉ. संजना नायर को सम्मानित किया।डॉ. नायर को यह सम्मान आर्ट और मूवमेंट थेरेपी के माध्यम से हीलिंग,समग्र स्वास्थ्य और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए लन्दन के समाजसेवी, हिपरोथ्रेपिस्ट और लन्दन के काउंसलर डॉ. अबिनाश के बैंस द्वारा प्रदान किया गया।डॉ. नायर ने सैफ्रोनेया ड्राइव के तहत महिलाओं के बीच निःशुल्क मेंस्ट्रुअल कप वितरित कर मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का भी सराहनीय कार्य किया है।सफरोनिया फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. संजना नायर ने अपने विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से भारत भर में छात्रों,शिक्षकों और संस्थाओं को लाभान्वित किया है। उनकी पहल लोगों को अपनी आंतरिक क्षमता को पहचानने और भावनात्मक रूप से सशक्त बनने में मदद करती है,इसके साथ ही डॉ. नायर ने अनेक संगठनों के साथ मिलकर डॉ. नायर ने सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप कई सामाजिक अभियान चलाए हैं।इन अभियानों के माध्यम से महिलाओं के मासिक धर्म व स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ-साथ मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति से मुक्त कराई गई युवतियों व महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है,ताकि वे सम्मानजनक जीवन यापन सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।


