एक्सक्लूसिव खबरेंरुड़की

क्वांटम कॉलेज में प्रथम उत्तरदाता एवं सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित गोल्डन आवर, गुड सेमेरिटन कानून और हिट एंड रन पर प्रभावशाली नाट्य मंचन

संपादक लक्ष्मी रावत

रुड़की। क्वांटम कॉलेज/क्वांटम यूनिवर्सिटी में सड़क सुरक्षा एवं फर्स्ट रेस्पॉन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को दुर्घटना के समय त्वरित सहायता, कानूनी संरक्षण एवं जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में गोल्डन आवर के महत्व, गुड सेमेरिटन कानून, हिट एंड रन प्रावधान, ड्रिंक एंड ड्राइव के दुष्परिणाम तथा कैशलेस उपचार योजना पर विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा हिट एंड रन एवं गुड सेमेरिटन कानून पर प्रस्तुत नाट्य मंचन ने दर्शकों को जागरूक करने के साथ भावनात्मक रूप से भी प्रभावित किया।
एनडीआरएफ की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार, सीपीआर (CPR), रासायनिक आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन स्थिति में बचाव कार्यों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यंग इंडिया टीम ने भी विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन एवं दुर्घटना राहत से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून श्री संदीप सैनी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की श्री दीपम सेठ रहे। विशिष्ट अतिथियों में क्वांटम यूनिवर्सिटी के उपकुलपति डॉ विवेक कुमार, रजिस्ट्रार श्री अमित दीक्षित, एआरटीओ मुख्यालय देहरादून एल्विन रॉक्सी एआरटीओ (प्रशासन) रुड़की जितेंद्र चंद, , एवं एनडीआरएफ कमांडेंट उपस्थित रहे।
विशेष उल्लेखनीय है कि एआरटीओ (प्रवर्तन) रुड़की श्री कृष्ण चंद्र पलेरिया द्वारा न केवल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, बल्कि उन्होंने स्वयं निर्देशन एवं अभिनय कर सड़क सुरक्षा संदेश को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं दुर्घटना पीड़ितों की सहायता हेतु सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!