एक्सक्लूसिव खबरेंरुड़की

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का रुड़की में हुआ जोरदार स्वागत,”ए टू जेड वर्कशॉप” पर उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

संपादक-लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत

रुड़की।उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार रुड़की आगमन पर मदन कौशिक का भव्य स्वागत किया गया,इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी धीर सिंह के नेतृत्व में “ए टू जेड वर्कशॉप” पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संगठन और सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है,वह उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि सरकार ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा और पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करूँगा।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक चौधरी धीर सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मदन कौशिक को कैबिनेट में जगह मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व का लाभ पूरे उत्तराखंड को मिलेगा और क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम मे राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति,भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,सागर गोयल, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल,अभिषेक चंद्रा,देशपाल रोड, सुनीता गोस्वामी, सुशील त्यागी,पवन तोमर,भाजपा नेता सौरभ भूषण शर्मा,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रोमा सैनी, योगी रोड,विकास पाल,हिम्मत सिंह राणा, सुबोध शर्मा, संजय पाल,रामगोपाल कंसल, पंडित रोहित वैदिक,सुनील रावत,बृजमोहन सैनी, सोहन सिंह राणा,सीमा चौधरी,वर्णिका सैनी,मानसी चौधरी, सुमन रौतेल,गुरजंदर सिंह,रमेश जोशी, डॉक्टर नवनीत शर्मा,जेपी शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!