आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने परियोजना अधिकारी रुड़की प्रथम को सौंपा ज्ञापन
मांगे पूरी न होने से हैं नाराज

संपादक-लक्ष्मी रावत /अनिल रावत
रुड़की।आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविकाओं तथा मिनी कर्मचारी संगठन,उत्तराखंड की ब्लॉक अध्यक्ष ममता पुरी ने परियोजना अधिकारी रूडकी प्रथम को ज्ञापन देते हुए बताया कि चौदह मार्च को प्रदेश स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आयोजन किया गया था,इसमें मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाना था,किंतु प्रशासन द्वारा हमें रोककर भेड़ बकरियों की तरह घसीटते हुए बहुत ही बेशर्म और गंदे तरीके से गाड़ियों में भरा गया,जो बेहद ही निंदनीय था,जिस कारण से भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के अंदर काफी गुस्सा है,जिसके चलते उन्होंने सरकार और प्रशासन से इस हरकत पर ऐलान किया कि वह अपने केंद्र में बैठकर केवल अपनी उपस्थिति के अलावा पोषण ट्रैक्टर पर कोई भी कार्य नहीं करेंगीं,उसके बाद भी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।उन्होंने कहा कि आज समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ऐलान किया है कि जब तक सरकार उनका मानदेय नहीं बढ़ाती,तब तक समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी करने को बाध्य होंगी।


