एक्सक्लूसिव खबरेंदेहारादून

80वाँ स्वतंत्रता दिवस को प्रार्थना एवं संकल्प दिवस के रूप में देशभक्ति की भावना के साथ मनाया

संपादक लक्ष्मी रावत एवं अनिल रावत

देहरादून। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल झाझरा में भारत के 80वाँ स्वतंत्रता दिवस को प्रार्थना एवं संकल्प दिवस के रूप में देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों के स्मरण तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सुभारती विश्वविद्यालय, चिकित्सा महाविद्यालय एवं सुभारती अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मेहता एवं सुभारती अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. (ले. कर्नल) राहुल शुक्ला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत (वंदे मातरम्) एवं राष्ट्रगान (जन-गण-मन) का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।


भारत सरकार के “हर घर तिरंगा अभियान”के अंतर्गत संस्थान परिसर में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, स्वदेशी भावना एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत किया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन डॉ. प्रतिभा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मेहता ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न चरणों तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को विस्तार से याद किया। उन्होंने ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए छात्र-छात्राओं को यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक सतत जिम्मेदारी भी है। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा अखण्ड भारत के लिए संकल्प भी लिया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया ।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. (ले. कर्नल) राहुल शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि संस्थान की उपलब्धियों और तेजी से हो रहे विकास के पीछे सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण की निडर, दूरदर्शी एवं प्रबल नेतृत्व क्षमता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी शिक्षकों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से संस्थान की प्रगति के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक डॉ. लोकेश त्यागी, प्रचार-प्रसार एवं मार्केटिंग प्रमुख डॉ. प्रशान्त कुमार भटनागर, ओ०एस०डी० डॉ. रितेश श्रीवास्तव, श्री लाल जी अस्थाना, श्री जितेन्द्र त्यागी, श्री रवि मित्तल सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय, चिकित्सा महाविद्यालय एवं सुभारती अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!