अधीक्षण अभियन्ता अरूण कुमार सिंह की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित

संपादक- लक्ष्मी रावत एवं अनिल रावत
देहरादून। पिटकुल परिवार से आज अधीक्षण अभियन्ता अरूण कुमार सिंह की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गये हैं, जिसके दृष्टिगत आज पिटकुल के निदेशक (मा0सं0) श्री पी0सी0 ध्यानी की गरिमामय उपस्थिति में सम्मान सहित विदाई देने हेतु पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पिटकुल मुख्यालय में कार्यरत कार्मिक उपस्थित हुये। इसके साथ ही प्रदेश में पिटकुल के विभिन्न कार्यालयों/उपसंस्थानों में कार्यरत कार्मिक भी ऑन लाईन के माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित हुये।


सर्वप्रथम निदेशक (मा0सं0) श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा श्री अरूण कुमार सिंह, अधीक्षण अभियन्ता तथा उनके परिजनों एवं पारिवारिक मित्रों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अभियन्ता स्तर-1, श्री ईला चन्द, मुख्य अभियन्ता, श्री अनुपम सिंह, श्री पंकज कुमार, श्री मन्त राम, महाप्रबन्धक (वित्त), श्री मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता श्री अविनाश चन्द्र अवस्थी, श्री राजकुमार, श्रीमती सायमा कमाल, उपमहाप्रबन्धक (वित्त) श्रीमती शालू जैन, अधिशासी अभियन्ता, श्री रविन्द्र कुमार, श्री मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल, निजी सचिव, श्री आनन्द मोहन सिंह नेगी, श्री सोहन ध्यानी, लेखाकार श्रीमती वनीता पटवाल श्री भरत सिंह इत्यादि द्वारा श्री अरूण कुमार सिंह जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
तदोपरान्त सुश्री शिवानी ढौंढियाल, कार्यालय सहायक-तृतीय द्वारा श्री अरूण कुमार सिंह, अधीक्षण अभियन्ता का अभिनन्दन पत्र पढा गया, जिसको निदेशक (मा0सं0) द्वारा श्री अरूण कुमार सिंह को सौंपा गया।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर-1, श्री ईला चन्द, मुख्य अभियन्ता श्री अनुपम सिंह, श्री पंकज कुमार, श्री मन्त राम, महाप्रबन्धक (वित्त), श्री मनोज कुमार इत्यादि कार्मिकों द्वारा श्री अरूण कुमार सिंह के साथ अपने संस्मरणों को साझा करते हुये अवगत कराया गया कि श्री सिंह एक कर्मठ एवं कुशल अभियन्ता होने के साथ ही उदार व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं साथ ही सभी वक्ताओं द्वारा श्री सिंह को भविष्य के लिये शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये उनके स्वस्थ जीवन के लिये कामनाएं की गयी।
इस अवसर पर श्री अरूण कुमार सिंह द्वारा अपने संस्मरणों को साझा करते हुये अवगत कराया गया कि निदेशक (मा0सं0) के मार्गदर्शन एवं उनसे प्रेरित होकर हमेशा एक सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया तथा हमेशा उनको जो भी लक्ष्य दिये गये उनको पूर्ण किया गया अथवा पूर्ण करने का भरसक प्रयास किया गया।
इसके साथ ही उनके द्वारा अपने सभी उच्चाधिकारियों, सहकर्मियों एवं अधीनस्थ कार्यरत कार्मिकों को धन्यवाद देते हुये अवगत कराया गया कि वह जहाँ भी रहे उनके उच्चाधिकारियों, सहकर्मियों एवं अधीनस्थ कार्यरत कार्मिकों द्वारा हमेशा उनका सहयोग किया गया साथ ही उनके द्वारा भी ईमानदारी एवं पूर्ण मनोयोग से उनको सौंपे गये कार्यों का निष्पादन किया गया।
इस अवसर पर निदेशक (मा0सं0) द्वारा श्री अरूण कुमार सिंह के साथ अपने संस्मरणों को साझा करते हुये अवगत कराया कि श्री अरूण कुमार सिंह, अधीक्षण अभियन्ता एक कुशल अभियन्ता हैं तथा वह अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग एवं प्रतिबद्ध रहे हैं तथा उनके द्वारा पूर्ण निष्ठा, लगन एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे हैं।
इस अवसर पर निदेशक (मा0सं0) श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा श्री अरूण कुमार सिंह को शाॅल उढाकर तथा अवकाश नगदीकरण का चैक भेंट कर उनका सम्मान किया गया तथा भविष्य हेतु उनके एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के निरोग एवं लम्बी आयु की कामना की गयी। इसके साथ ही सभी कार्मिकों से आह्वाहन भी किया गया कि श्री अरूण कुमार सिंह की भांति वह भी मेहनत, कर्मठता, ईमानदारी, लगन, निष्ठा और पूर्ण मनोयोग से कारपोरेशन के कार्यों को पूर्ण करें।
इसके साथ ही सभागार में उपस्थित मुख्य अभियन्तागणों एवं महाप्रबन्धक (वित्त) द्वारा श्री अरूण कुमार सिंह को उपहार भेंट किये गये। इस अवसर पर मंच का सफल संचालन श्री सूर्य प्रकाश आर्य, अधीक्षण अभियन्ता द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर पिटकुल के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भौतिक रूप में एवं ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।


