एक्सक्लूसिव खबरेंदेहारादून

अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पिटकुल के निदेशक  पी. सी. ध्यानी के नेतृत्व में कार्मिकों द्वारा योगाभ्यास किया

संपादक लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत

देहरादून। पिटकुल मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ के परिसर में पिटकुल के निदेशक (मा0सं0) पी.सी. ध्यानी के नेतृत्व में योग गुरू श्री अजीत सिंह, योग आरोग्य धाम, देहरादून एवं उनकी टीम के सानिध्य में पिटकुल के देहरादून मुख्यालय में कार्यरत सहायक अभियन्ता एवं समकक्ष तथा उच्चाधिकारियों द्वारा आज विद्युत भवन परिसर में योगाभ्यास कर अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसके साथ ही देहरादून में कार्यरत अन्य कार्मिकों एवं देहरादून से बाहर पिटकुल के अन्य समस्त कार्यालयों/उपसंस्थानों में कार्यरत कार्मिकों द्वारा ऑन लाइन जुड़कर योगाभ्यास किया गया l
इस अवसर पर पिटकुल के निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा सर्वप्रथम योग गुरू श्री अजीत सिंह एवं उनकी टीम के सदस्यों का स्वागत किया गया।


निदेशक (मा0सं0) श्री पी0 सी0 ध्यानी द्वारा सभी कार्मिकों को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये अवगत कराया गया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिये योग (Yoga for Healthy Ageing)’’ है। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि देश के यशवस्वी, दूरदृष्टा एवं ऊर्जावान एवं जन-नायक  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से योग को देश ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व में नयी पहचान मिली है। साथ ही प्रदेश के युवा, ऊर्जावान एवं हृदय सम्राट मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी स्वस्थ जीवन के लिये योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने एवं दूसरों को योग करने के लिये प्रेरित करते हैं।
इसके साथ ही निदेशक (मा0सं0) श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा अवगत कराया गया कि योग केवल शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता अपितु मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर भी मनुष्य को सशक्त, शान्त एवं ओजस्वी बनाता है तथा प्रसन्न चित्त रखता है। निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी  द्वारा सभी कार्मिकों को रोगमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने हेतु नित्यकर्म में योग को अपने एवं अपने पारिवारिक सदस्यों के जीवन में सम्मिलित करने का आह्वाहन करते हुये कहा गया कि ‘‘करो योग रहो निरोग’’।
अपने सम्बोधन मैं निदेशक मानव संसाधन श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा देश के यशवस्वी, दूरदृष्टा एवं हृदय सम्राट प्रधानमंत्री के कथन ‘‘21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड राज्य का होगा’’ एवं प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री के मूलमंत्र सरलीकरण, समाधान एवं संतुष्टि को स्मरण कराते हुये पिटकुल के सभी कार्मिकों को नये जोश एवं उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वाहन किया l साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि माननीय मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व तथा मुख्य सचिव, उत्तराखंड एवं अध्यक्ष, पिटकुल, श्री आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉक्टर मीनाक्षी सुंदरम और पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक एवं अपर सचिव ऊर्जा श्री मेहरबान सिंह बिष्ट के दिशा -निर्देशों में पिटकुल नित नए आयाम छू रहा है और प्रगति के पथ पर अग्रसर है l
इसके पश्चात कार्मिकों द्वारा योग गुरू श्री अजीत सिंह एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा पिटकुल मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ के परिसर में एकत्रित कार्मिकों तथा देहरादून मुख्यालय से बाहर ऑन लाइन जुड़े कार्मिकों को प्रातः 06ः00 बजे से योगाभ्यास करवाया गया साथ ही योग का जीवन में क्या महत्व है उसको भी विस्तार से समझाया गया।
इस अवसर पर श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0) द्वारा मंच का सफल संचालन किया गया तथा श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0) एवं श्री विवेकानन्द, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) द्वारा योग के शारीरिक मुद्राओं का प्रदर्शन किया गया तथा श्री पंकज कुमार, मुख्य अभियन्ता द्वारा भी योग के सम्बन्ध में अपने विचार प्रकट किये गये।
इस अवसर पर निदेशक (मा0सं0) श्री पी0सी0 ध्यानी, मुख्य अभियन्ता स्तर-1 श्री ईला चन्द, मुख्य अभियन्ता (जानपद) श्री जितेन्द्र चतुर्वेदी, मुख्य अभियन्ता मुुख्य अभियन्ता श्री पंकज कुमार, श्री मन्त राम, महाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (वित्त) श्री मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता श्री ललित कुमार, श्री एस0पी0 आर्य, श्री राजकुमार, श्री अविनाश चन्द्र अवस्थी, श्री सचिन रावत, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री विवेकानन्द, अधिशासी अभियन्ता श्री मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल, श्री राजीव सिंह, श्री प्रदीप कुमार, श्री आजाद सिंह, वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्री तरूण सिंघल, दीपक पाण्डे, लेखाधिकारी, श्रीमती राधिका गर्ग, सहायक लेखाधिकारी, श्री प्रमोद कुमार जोशिया, श्री नवीन कैलखुरी, सहायक अभियन्ता श्रीमती रीनू जोशी, श्री हिमांशू डोभाल, निजी सचिव, श्री आनन्द मोहन सिंह नेगी, श्री सोहन ध्यानी, श्री प्रदीप रतूड़ी, कार्यालय अधीक्षक, श्री सी0डी0एस0 बिष्ट, लेखाकार श्रीमती वनीता पटवाल, अवर अभियन्ता, श्रीमती कंचन, श्री अजय रावत, श्री राजेश कुमार, सुश्री रजनी, श्री अनुज, अवर अभियन्ता, इत्यादि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रदेश में पिटकुल के अन्य कार्यालयों/उपसंस्थानों में कार्यरत कार्मिक भी ऑन लाइन उपस्थित रहे l

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!