एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 35 से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा 12 लोगों के चालान भी किए गए

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में लक्सर बाजार से खानपुर मार्ग पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

संपादक लक्ष्मी रावत/अनिल रावत

हरिद्वार।उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसील लक्सर क्षेत्रांतर्गत देर शाम को लक्सर तहसील प्रशासन एवं पुलिस बल के साथ लक्सर बाजार से खानपुर रोड तक सड़क किनारे किए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

इस दौरान 35 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया तथा 12 लोगों के चालान करते हुए 6 हजार की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूली गई। इस दौरान तहसील प्रशासन,नगर पालिका,पुलिस सहित समंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!