अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा विशाल हिंदू चेतना सभा 9 जून 2026 को हरिद्वार में आयोजित
विशाल हिंदू चेतना सभा में हिंदू हृदय सम्राट, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया का मिलेगा मार्गदर्शन

संपादक- लक्ष्मी रावत/अनिल रावत
हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आयोजित विशाल हिंदू चेतना सभा हिंदू स्वाभिमान, सुरक्षा और एकता के संकल्प के साथ 9 जून 2026 दिन मंगलवार समय 3.30 बजे क्षत्रिय रोड जाति धर्मशाला हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक एवं सर्वव्यवस्था प्रमुख ठाकुर विशाल सिंह राणा प्रांत मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल उत्तराखंड ने जानकारी देते हुए बताया कि विशाल हिंदू चेतना सभा में हिंदू हृदय सम्राट, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद-राष्ट्रीय बजरंग दल का ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विशाल हिंदू चेतना सभा का मुख्य उद्देश्य है कि हम सब मिलकर हिंदू समाज की एकता बहन बेटियों की सुरक्षा व्यापारियों की समृद्धि धर्मस्थलों की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने इसमें सभी हिंदू समाज से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग ले।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के महान संघर्षों का परिणाम आज अयोध्या में राम मंदिर के रूप में संपूर्ण विश्व के सामने है। ऐसे महान युग पुरुष के विचारों से हिंदू समाज को नई शक्ति नई दिशा और अटूट आत्मविश्वास प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि आज जिस तरह से हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है उसके लिए हमे एकजुट होना होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर इस इस महाआयोजन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।



