एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

सीडीओ हरिद्वार ने रीप परियोजना की प्रगति की समीक्षा की, जुलाई तक लक्ष्यों की प्राप्ति के निर्देश

संपादक- लक्ष्मी रावत/अनिल रावत 

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर परियोजना निदेशक (APD) श्रीमती नलनीत घिल्डियाल सहित परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना एवं अन्य सहायक प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक में रीप परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा वर्ष 2023 से वर्तमान तक की जानकारी प्रस्तुत की गई। परियोजना अंतर्गत वर्ष 2023 24 और 25 के अंतर्गत संचालित गतिविधियों के आउटकम एवं आउटपुट एवं इंपैक्ट के बारे में भी जानकारी साझा की गई। जिला परियोजना प्रबंधक ने लंबित पड़ी गतिविधियों के बारे में मुख्य विकास अधिकारी एवं सहायक सहायक परियोजना निदेशक को अवगत कराया तथा अनुरोध किया कि NRLM स्टाफ को REAP परियोजना की गतिविधियों एवं एंटरप्राइज स्थापना के लिए सत प्रतिशत सहयोग करना चाहिए।
विशेष रूप से अल्ट्रा पुअर लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले आजीविका पैकेज, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत उद्यमों की स्थापना, शेयर पूंजी संग्रहण, सीड रिवॉल्विंग फंड, कलेक्शन सेंटरों की स्थापना तथा जनपद में नवाचार आधारित नए उद्यमों की प्रगति पर चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों एवं परियोजना टीम को निर्देशित किया कि सभी लंबित कार्यों एवं लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जुलाई माह तक सभी स्वीकृत लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने पर बल दिया।
बैठक में सामुदायिक संस्थाओं को सशक्त बनाने, ग्रामीण महिलाओं की आय वृद्धि, स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने तथा सतत आजीविका के अवसर सृजित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
रीप परियोजना के माध्यम से हरिद्वार जनपद में महिला स्वयं सहायता समूहों, सामुदायिक संस्थाओं एवं ग्रामीण उद्यमियों को सशक्त बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!