एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

चारधाम यात्रा- मजिस्ट्रेट हेतु दो अधिकारियों को किया कार्य मुक्त

संपादक-लक्ष्मी रावत/अनिल रावत

हरिद्वार। चारधाम यात्रा-2026 के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी के आदेशों के अनुपालन में जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा अनिल कुमार सुनील, चकबंदी अधिकारी (प्रथम), रुड़की को दिनांक 22 मई 2026 से 05 जून 2026 तक जनपद चमोली में यात्रा मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है साथ ही यज्ञ नारायण दुबे सहायक चकबंदी अधिकारी रुड़की को दिनांक 20 मई 2026 से 05 जून 2026 तक जनपद उत्तरकाशी के लिए यात्रा मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
उन्हें संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित अवधि में मय वाहन एवं वाहन चालक सहित जिलाधिकारी, चमोली एवं जिलाधिकारी उत्तरकाशी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करें एवं सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!