एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय ने लगाया निशुल्क पुस्तक मेला, आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु अध्ययन केंद्र पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम

उच्च शिक्षा में युवाओ की भागीदारी बढ़ा रहा यू ओ यू: प्रो बत्रा

संपादक-:लक्ष्मी रावत /अनिल रावत

हरिद्वार।आज एस. एम. जे. एन. पी. जी. कॉलेज में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा आगामी शैक्षणिक सत्र में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमो में प्रवेश के अवसर तथा रोजगारपरक पाठ्यक्रमो की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एस. एम. जे. एन. पी. जी. कॉलेज, हरिद्वार स्थित अध्ययन केंद्र में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवम शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. शिव कुमार चौहान ने मुक्त एवम दूरस्थ शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत तथा अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के उपस्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अपर निदेशक प्रो. एम एम जोशी ने विश्वविद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय से जुड़ रहे हैं। उन्होंने परामर्श सत्रों की महत्ता पर जोर देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के शीतकालीन सत्र जनवरी 2026 में छात्र संख्या 40,000 से अधिक हो चुकी है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है।

इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के डॉ विनोद कुमार ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था दूरस्थ क्षेत्रों और शिक्षा से वंचित वर्गों तक उच्च शिक्षा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में अध्ययन केन्द्रो के सामूहिक प्रयासों से अधिक से अधिक छात्रों को मुक्त विश्वविद्यालय से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमे उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमो तथा विषयों की पुस्तके वितरित की गयी। इस पुस्तक वितरण कार्यक्रम का लाभ कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मिला। इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पुस्तक वितरण कार्यक्रम के समन्वयक डॉ दीपांकर जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों की ज्ञान सम्पदा के विस्तार हेतु भविष्य में भी विश्वविद्यालय द्वारा इस प्रकार के पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा महाविद्यालय में अध्ययन केंद्र को खोले जाने के लिए विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थीगण प्रवेश, परीक्षा, असाइनमेंट या अन्य किसी भी समस्या के समाधान के लिए अध्ययन केन्द्र से संपर्क कर सकते है। प्रो बत्रा ने कहा कि इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हुआ हैं, बल्कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में युवाओ की भागीदारी को भी आगे बढ़ाएगा।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी, डॉ लता शर्मा, डॉ पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ पुनिता शर्मा, डॉ पद्मावती तनेजा, डॉ आशा शर्मा, डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ विजय शर्मा, यादविंदर सिंह,पंकज भट्ट, संजीत कुमार, श्रीमती हेमवंती,नवीन कुमार, सुशील कुमार सहित अनेक छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!