एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

संपादक- लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत

हरिद्वार।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि सबसे पहले हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं को शपथ लेनी है कि हमें अपने मिशन को पूरा करने के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा।आज प्रदेश की जनता हमारी ओर देख रही है कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बने‌।उन्होंने कहा कि हमें आपसी मतभेद को भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना होगा।कहा कि पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड में जंगल राज कायम हो गया है।एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत से ही हम प्रदेश में भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

उत्तराखंड में भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त हो रहा है।महिला सुरक्षित नहीं है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज ही परमात्मा की आवाज होती है,इसलिए हमें इस बार आपसी मनमुटाव को मिटाकर कांग्रेस की सरकार सत्ता में लानी है।

जयराम आश्रम सभागार में कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची कुमारी शैलजा का वरिष्ठ कांग्रेसियों द्वारा जोरदार सम्मान किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप,विधायक ममता राकेश, रवि बहादुर, वीरेंद्र जाती, अनूपमा रावत, संजय पालीवाल,राजेंद्र सिंह चौधरी एडवोकेट, गौरव चौधरी,पूर्व मेयर गौरव गोयल,सचिन गुप्ता,राव शेर मोहम्मद,राव आफाक अली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।संचालन ब्रह्मचारी ब्रह्म स्वरूप ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!