महर्षि कश्यप जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

संपादक- लक्ष्मी रावत/अनिल रावत
लक्सर! क्षेत्र में महर्षि कश्यप जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। इस दौरान एक दर्जन से अधिक गांव में धार्मिक आयोजन हवन पूजन शोभायात्रा से क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह भंडारो का आयोजन भी किए गया है।
रविवार को सुल्तानपुर क्षेत्र के भोगपुर, टीककमपुर, फतवा, कंकरखाता, सुल्तानपुर, महतोली आदि गांव और लक्सर नगर पंचायत सहित एक दर्जन से अधिक गांव में महर्षि कश्यप जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। सुबह से ही महर्षि कश्यप मंदिरों पर लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान हवन पूजन के साथ सभी ने महर्षि कश्यप प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर धूप दीप आदि के साथ धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए हैं। लक्सर नगर पंचायत में भी महर्षि कश्यप जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ-साथ महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।

इस दौरान कश्यप एकता युवा मंच के अध्यक्ष रवि कश्यप ने बताया कि कश्यप कॉलोनी में सुबह हवन पूजन किया। दोपहर 12:00 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद कश्यप कॉलोनी लक्सर गांव से ढोल नगाड़ों और विशेष झांकियों के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा नगर के बीच से होती हुई वापस कश्यप कॉलोनी में समापन हुआ। इस दौरान कश्यप एकता युवा मंच के संरक्षक एडवोकेट नरेश कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप केवल एक ऋषि ही नहीं बल्कि समाज को दिशा देने वाले महान मार्गदर्शन थे। समाज को संगठित होकर उनके सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज की तरकी के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम है। युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़ना चाहिए तभी समाज मजबूत और सशक्त बन सकेगा। उन्होंने आपसी भाईचारे और एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि संगठित समाज ही विकास की ओर तेजी से बढ़ सकता है।
इस दौरान संरक्षक एडवोकेट नरेश कश्यप, कोषाध्यक्ष पंकज कश्यप, महामंत्री नरेश मिस्त्री, उपाध्यक्ष अमित कश्यप , मामचंद कश्यप, वेद प्रकाश, राजेश कश्यप , डॉक्टर सोमपाल कश्यप, शिवम कश्यप, विशाल कश्यप, रोहित कश्यप आदि कश्यप समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



