एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को साफ,स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके दृष्टिगत चलाया जा रहा है सफाई अभियान

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा वृहद सफाई अभियान

संपादक- लक्ष्मी रावत /अनिल रावत

हरिद्वार! जनपद में चलाया जा रहा तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है तथा विगत 05 माह से जनपद में चलाया जा रहा सफाई अभियान, इस अभियान को ओर गति देने के लिए एवं चार धाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किए गए है, जिनके द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर असर दिखने लगा है।

दूसरे चरण में शुरू किए गए के सफाई अभियान में तैनात किए गए सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनाश्चित करते हुए सफाई का कार्य किया जा रहा है, जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ जनपद बनाए जा सके।
आज चलाए गए सफाई अभियान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 8283 किलोग्राम सूखा एवं गीला कूड़ा एकत्रित किया गया।आज के सफाई अभियान में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवायोजन के छात्रों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया इसके साथ ही विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें- वन विभाग,सैनिक कल्याण,कृषि उत्पादन मंडी समिति,हरिद्वार रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व,युवा कल्याण विभाग, उत्तराखंड आयुर्वेदिक ऋषिकुल,नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों,जिला पंचायत,नगर निगम,महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दल,महिला समूह एवं स्वयं सेवी संस्थाओं, सिडकुल,बीएचईएल एवं खण्ड विकास अधिकारियो द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!