एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

लघु व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रेषित किया

संपादक लक्ष्मी रावत/अनिल रावत

हरिद्वार! मां मनसा देवी पैदल मार्ग के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने पैदल मार्ग खोले जाने के साथ पूर्ण रूप से स्वतंत्र कारोबार की अनुमति की मांग को लेकर लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में पुराने माल गोदाम से इकट्ठा होकर जुलूस के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रेषित किया!

ज्ञापन में मांग दोहराई बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री ,नीलकंठ ,पूर्णागिरि इत्यादि क्षेत्रों की तर्ज पर मां मनसा देवी पैदल मार्ग को पूर्ण रूप से खोले जाने के साथ पैदल मार्ग पर व्यावसायिक गतिविधि संचालन करने को लेकर राजाजी नेशनल पार्क प्रशासन की निगरानी में ईको विकास समिति का गठन किए जाने की मांग को प्रमुखता से किया।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो .के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा 27 जुलाई 2025 को मां मनसा देवी पर दुर्घटना हो जाने के कारण शासन-प्रशासन द्वारा पैदल मार्ग को तीर्थ यात्रियों के आवागमन व स्थानीय लघु व्यापारियों को कारोबार करने की अनुमति प्रतिबंध की गई थी लेकिन काफी समय बीत जाने के उपरांत मां मनसा देवी पैदल मार्ग नहीं खोला गया है जो कि न्याय संगत नहीं है! उन्होंने कहा उत्तराखंड के समस्त पर्वतीय क्षेत्रों में तीर्थ सिद्ध पीठ प्राचीन पौराणिक मठ मंदिर विद्यमान है वन के सभी पर्वतीय क्षेत्र के मठ मंदिरों के आसपास व्यापार संचालन के लिए उत्तराखंड सरकार के निर्देशन में वन प्रभाग द्वारा ईको विकास समितियां के गठन किए जाते रहे हैं! उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी चंडी देवी दोनों सिद्ध पीठ के दर्शनार्थियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए वन प्रभाग व राजाजी नेशनल पार्क प्रशासन द्वारा नियम अनुसार ईको विकास समिति का गठन किया जाना उचित प्रबंधन होगा।

मां मनसा देवी पैदल मार्ग लघु व्यापार एसो इकाई के अध्यक्ष कमल प्रताप चौहान ने कहा मां मनसा देवी पैदल मार्ग पर सैकड़ो परिवार फूल प्रसाद बिंदी चूड़ी माल बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते चले आ रहे हैं मां मनसा देवी पैदल मार्ग बंद हो जाने के कारण बहुत से परिवार भुखमरी के कगार पर हैं! उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत सरकार द्वारा मौके का भौतिक परीक्षण कर स्थानीय लघु व्यापारियों को सरकार के संरक्षण में स्वतंत्र कारोबार किए जाने की अनुमति दिया जाना न्याय पूर्ण होगा।

सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम संबोधित ज्ञापन प्रेषित करते मां मनसा देवी पैदल मार्केट स्थानीय लघु व्यापारियों मे राजकुमार, सुनील कुकरेती ,कमल, प्रताप, दयाराम, शशिकांत, दुर्गेश, लव कुश, कृष्णागिरी, टिंकू, सुनील ,अनिल, वेद प्रकाश, बृजमोहन ,संजय चौहान ,प्रियंका सिंह, मनीष शर्मा ,कुसुम, मौर्य राजकुमार, आरती गोसाई ,कमल सरकार, कंचन देवी ,मीणा, लालचंद, विजय, भोला यादव आदि भारी तादाद में लघु व्यापारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!