एक्सक्लूसिव खबरेंदेहारादून

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का धीरेंद्र प्रताप ने लगाया आरोप

संपादक लक्ष्मी रावत/अनिल रावत

देहरादून! उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्वक्ता धीरेंद्र प्रताप ने गृहमंत्री अमित शाह पर आज उत्तराखंड के दौरे पर आयोजित सभा में दिए गए भाषण को अभद्र बताया है।

उन्होंने अमित शाह से उत्तराखंड की एक करोड़ जनता से माफी मांगने को कहा है । उन्होंने कहा है कि जिस तरह से अमित शाह ने घटिया और अवाछनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है । उन शब्दों को वह दोहराना भी उचित नहीं समझते लेकिन उन्होंने कहा कि भारत के गृहमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए उन्होंने जिस तरह से उत्तराखंडियों को ललकारा है और जिस तरह के घटिया शब्द इस्तेमाल की हैं उसकी जितनी निंदा की जाए कम है । धीरेंद्र प्रताप यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपनी शिष्टता के लिए जाना जाता है ,अपनी विशेषता के लिए जाना जाता है अपने संघर्ष के लिए जाना जाता है देश की सीमाओं पर खून बहने के लिए जाना जाता है एक शैक्षणिक केंद्र के रूप में उसके पूरे भारत में साख है ऐसे में अमित शाह द्वारा उत्तराखंडियों को ललकार कर खराब शब्द बोलना एक तरह से पूरी तरह से जिन गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है  जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन को और अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!