एक्सक्लूसिव खबरेंरुड़की

फूलों की होली और भाईचारे का दिया संदेश

होली के रंग में सराबोर हुआ प्रेस क्लब महानगर रुड़की

संपादक लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत  

रुड़की।होली के पावन अवसर पर प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि०) के कार्यालय में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें क्लब के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की।इस दौरान फूलों की होली खेल एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं और गुजिया खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।क्लब की ओर से सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाओं सहित उपहार भी भेंट किए गए।समारोह का माहौल रंग,उमंग और आपसी सौहार्द से सराबोर रहा।क्लब के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं,बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और ऐसे आयोजनों से आपसी संबंध मजबूत होते हैं।

उन्होंने सभी सदस्यों को मिलजुलकर समाज में सकारात्मक संदेश देने का आह्वान किया।उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर कहा कि होली और रमजान जैसे पावन अवसर हमें प्रेम,त्याग और भाईचारे का संदेश देते हैं।उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता भारत की पहचान है और प्रेस क्लब का यह आयोजन सांप्रदायिक सौहार्द की जीवंत मिसाल है।निदेशक व वरिष्ठ पत्रकार व क्लब के निदेशक चौ०अनवर राणा ने कहा कि इस वर्ष रमजान के दौरान होली का पर्व आना आपसी सम्मान और सद्भाव का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे समाज में सौहार्द और शांति का वातावरण बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।निदेशक प्रवेज आलम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी संवाद बढ़ता है,जो लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व सभी गिले-शिकवे भुलाकर नई शुरुआत करने का अवसर देता है।निदेशक देशराज पाल व विनय रोहिला ने संयुक्त रूप से कहा कि पत्रकारों के बीच एकजुटता समय की मांग है।उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब परिवार की तरह है और ऐसे आयोजनों से आपसी विश्वास और सहयोग की भावना सुदृढ़ होती है।पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल व पूर्व कोषाध्यक्ष असलम अंसारी ने कहा कि होली का पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि त्योहारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी को मिलकर इसे आगे बढ़ाना चाहिए।वरिष्ठ पत्रकार डॉ०अरशद हुसैन ने कहा कि होली का असली रंग प्रेम और सौहार्द में है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती चुनौतियों के बीच पत्रकारों को निष्पक्षता और भाईचारे का संदेश देने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी और समाज में एकता,सद्भाव व सकारात्मक पत्रकारिता का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा,महामंत्री मोनू शर्मा,उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी,सचिव सलमान मलिक,कोषाध्यक्ष शहजाद राजपूत, निदेशक पुनीत सिंह रोहिल्ला राजपूत,चौधरी अनवर राणा,अमित शर्मा,देशराज पाल,प्रवेज आलम,संदीप चौधरी,अशोक चौहान, मोहम्मद आलम,इमरान देशभक्त,अमन वर्मा,दीक्षा गुप्ता, दिलशाद खान, फिरोज खान, मनीष ग्रोवर, लियाकत कुरैशी,विशाल शर्मा, संदीप कश्यप, वेदांश,नवीन कुमार सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!