एक्सक्लूसिव खबरेंरुड़की

भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक पद पर वरिष्ठ नेता एवं विधायक प्रतिनिधि नितिन त्यागी की नियुक्ति पर संगठन में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण

संपादक लक्ष्मी रावत/ अनिल रावत

रुड़की।भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक पद पर वरिष्ठ नेता एवं विधायक प्रतिनिधि नितिन त्यागी की नियुक्ति पर संगठन में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।नवनियुक्त जिला संयोजक नितिन त्यागी ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने विशेष रूप से जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदेश चौधरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में किसान मोर्चा को और अधिक सक्रिय,संगठित एवं सशक्त बनाया जाएगा।नितिन त्यागी ने कहा कि किसान मोर्चा का प्रमुख उद्देश्य किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना,केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गाँव-गाँव तक पहुँचाना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पूर्ण निष्ठा,पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर किसान हित एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करें और संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सागर गोयल,जिला मंत्री गौरव त्यागी, जिला महामंत्री विकास प्रजापति,प्रदेश प्रवक्ता मोहित त्यागी, समाजसेवी मधुप त्यागी, अनुभव त्यागी, प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा कमल सैनी सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!